Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतियोगी के शपथ ग्रहण में सोनिया के शामिल होने पर कांग्रेस नेता...

योगी के शपथ ग्रहण में सोनिया के शामिल होने पर कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने की खबरे सामने आ रही है| जिस पर पार्टी नेता राशिद अल्वी ने आपत्ति जताई हैं| उन्होंने कहा, इससे अल्पसंख्यकों में गलत संदेश जा सकता है।

अल्वी ने कहा, ‘सोनिया गांधी को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि यह अल्पसंख्यकों में गलत संदेश भेजेगा। सोनिया ही नहीं राहुल और प्रियंका को भी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, बीते पांच सालों में अपने कार्यकाल के दौरान आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में केवल नफरत फैलाई है। वे 80 बनाम 20 के नारे के चलते चुनाव जीते। वे केवल बुलडोजर चलाने के बारे में बात कर रहे थे। इसलिए कोई भी नेता जो भारत की परंपरा, महत्व या संस्कृति में भरोसा रखता है, उसे आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments