Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई

कोटद्वार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की हार का मुख्य कारण वरिष्ठ नेताओं के मध्य मतभेद को बताया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुटबाजी को खत्म करते हुए निर्गुट कांग्रेस संगठन का गठन करना उनका मुख्य उद्देश्य है। संगठन का स्वरूप छोटा करते हुए कर्मठ, योग्य व मेहनती कार्यकत्र्ताओं को संगठन में शामिल किया जाएगा। साथ ही करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर अव्यस्थाओं का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे करन माहरा ने पनियाली वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दुरान उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकारों के कार्यकाल में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के बीच नहीं रख पाई। इसके अलावा कांग्रेस में बड़े नेताओं के आपसी मतभेदों से भी पार्टी को भारी नुकसान हुआ है, जोकि हार का कारण बना। उन्होंने कहा कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं हुई है।

प्रदेश सरकार पर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर अव्यस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा पड़ावों में बिजली-पानी का घोर अभाव बना हुआ है व सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से चारधाम यात्रा संचालन में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर करने की मांग की। कहा कि कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments