Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माणः महाराज

हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माणः महाराज

देहरादून। हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण के साथ-साथ हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में हनोल स्थित महासू महाराज के मास्टर प्लान की समीक्षा करने के साथ-साथ पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही।
समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पर्यटन विभाग के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए हालोल के मास्टर प्लान की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक लगभग 1.5 किमी नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से खट्टल तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। सड़कों के किनारों को चौड़ा करने, साइन बोर्ड व्यवस्थित ढंग से लगाने और यात्रा मार्गों पर शौचायलयों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
श्री महाराज ने बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हनोल महासू देवता मंदिर से लेकर ठडियार (पबासिक महासू महाराज) झूला पुल तक भू-कटाव रोकने के लिए मृदा स्थिरीकरण और संरक्षण कार्य के निर्देश देने के अलावा हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहिल्ला, फाइनेंस कंट्रोलर जगत सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के साथ-साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments