Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसंस्कृति का रोना रो रही कांग्रेस लव जिहाद और लैंड जिहाद की...

संस्कृति का रोना रो रही कांग्रेस लव जिहाद और लैंड जिहाद की रही है समर्थक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यूसीसी प्रदेश मे आम जन और महिलाओं को सुरक्षा देने वाला कानून है और इसे लेकर कांग्रेस कुतर्क कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि महिलाओं के साथ फरेव और दूसरे बहाने से कई घटनाएं सामने आई है जिससे उनके रजिस्ट्रेशन के बाद सुरक्षा कवच पहनाने के लिए यह कानून लाया गया है। इससे संस्कृति को कोई नुकसान नही, बल्कि महिलाएं कानूनी रूप से समृद्ध होगी। देश की सर्वाेच्च अदालत भी पहले कई बार यह निर्देश दे चुकी है कि देश मे समान नागरिक सहिंता की जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की खातिर इस ओर जानबूझकर नजरे फेर ली।
उन्होंने कहा कि देश मे समान नागरिक कानून को लेकर विरोध के सुर भी कांग्रेस से ही निकाले रहे हैं। चौहान ने कहा कि एक वर्ष की
अवधि उतराखंड मे बिताने वाले पर यह कानून कार्य करेगा, न कि उन्हे स्थायी निवास की सहूलियत दी जा रही है। ड्राफ्ट कमेटी भी इसे स्पष्ट कर चुकी है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आधिकार संपन्न बनाने को लेकर लाये कानून को संस्कृति के खतरे के रूप मे भ्रम फैला रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उसे न संस्कृति से मतलब है और न ही डेमोग्राफी चेंज को लेकर कोई दिक्कत। वह लव जिहाद और लैंड जिहाद के समर्थक के रूप मे सामने आती रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के द्वारा प्रदेश मे सांस्कृतिक सरंक्षण, महिलाओं को स्वरोजगार के संबंध मे कई निर्णय लिए गए। अब उन्हे सुरक्षा कवच देने की बात पर वह दुष्प्रचार कर रही है और जनता उसे इसका जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments