Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डपासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट का डेटाबेस अपडेट किया जा रहा

पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट का डेटाबेस अपडेट किया जा रहा

देहरादून। पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के डेटाबेस को अपडेट किया जा रहा है और इस कार्यवाही के लिए 30 अगस्त को पूर्वनियोजित डाउन टाइम तय किया गया है। लिहाजा, इस दिन जिनके भी पासपोर्ट संबंधी अपॉइंटमेंट हैं, उन्हें नई तिथियों पर शिफ्ट किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के मुताबिक यह एक विशाल तकनीकी अभ्यास है।
पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम 30 अगस्त को सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों, पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों समेत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून, पासपोर्ट सेवा केंद्र, देहरादून और 6 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रूड़की, और श्रीनगर में अनुपलब्ध रहेगा। जिन आवेदकों का 30 अगस्त 2024 का अपॉइंटमेंट निर्धारित हो चुका है उनको सुगमित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून में पूछताछः सार्वजनिक पूछताछ अपॉइंटमेंट को 05, 07 और 09 सितंबर को स्थानांतरित किया जाएगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र, देहरादून के अपॉइंटमेंट को 07 सितंबर शनिवार को स्थानांतरित किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रूड़की, और श्रीनगर का अपॉइंटमेंट क्रमबद्ध आधार पर अगले सप्ताह में स्थानांतरित किया जाएगा। आवेदकों को अपॉइंटमेंट के उपरोक्त पुनर्निर्धारण के बारे में उचित रूप से सूचित किया जाएगा और पहला एसएमएस 28 अगस्त 29 अगस्त की सुबह तक प्राप्त होगा। दूसरा एसएमएस पुनर्निर्धारित अपॉइंटमेंट तिथि से एक दिन पहले भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments