Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रखर महाराज पर लगाये गए आरोपो को कारोबारी की बेटी ने किया...

प्रखर महाराज पर लगाये गए आरोपो को कारोबारी की बेटी ने किया ख़ारिज

देहरादून: हरिद्वार के संत प्रखर महाराज पर कानपुर के एक कारोबारी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन अब उस लड़की ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बुधवार को प्रेस वार्ता कर कारोबारी की बेटी ने कहा कि वह संत प्रखर महाराज की शिष्य है। उसके माता-पिता की ओर से संत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और संत की छवि को खराब करने, दबाव बनाने के लिए लगाए गए हैं।

युवती हरिद्वार में संत प्रखर महाराज के आश्रम में रह रही है। बता दे कि कानपुर के किदवई नगर निवासी कारोबारी की पत्नी ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म और मानहानि समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य से भी गुहार लगाई थी।
वहीं जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन, बुधवार को प्रेस क्लब में कारोबारी की बेटी ने संत पर लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए अपने परिजनों की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि इस प्रकार के आरोप लगाकर संत की छवि को खराब किए जाने की साजिश की जा रही है। इसके साथ ही उसने अपने माता-पिता से जान खुद पर जान का खतरा भी बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments