Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में...

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में मांगी माँ से माफी

रुद्रपुर: थाना दिनेशपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार आनन्दखेड़ा निवासी 35 वर्षीय गौरांग मिस्त्री बुधवार की सुबह घर से कुछ दूर मोहनपुर रोड के पास आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पेड़ पर लटके मिले शव को कुछ लोगों ने देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। शव को लटका देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। युवक ने सुसाइड नोट में स्वयं को मौत का जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि मैं जिंदगी से काफी दुखी हूं। जिसके चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी माँ मुझे माफ कर देना और मेरे बच्चे का ध्यान रखना। मृतक का एक सात साल का पुत्र है। वह पत्नी और बच्चे के साथ गांव में रहता था।  फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments