Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डफ्लाई ओवर के नीचे मिला श्रमिक का शव

फ्लाई ओवर के नीचे मिला श्रमिक का शव

डोईवाला: लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है, जिस पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा डोईवाला कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस संबंध में राजेंद्र सिंह रावत ने बताया की मृतक के पास से आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मोबाइल फोन प्राप्त हुआ है।

प्रथम दृष्टया देर रात्रि फ्लाईओवर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हुई प्रतीत हो रही है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान बृजपाल उर्फ पप्पू पुत्र डूंगर सिंह, सिरोहा गिरधर अहमदपुर चन्दर उर्फ गडाना बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में मैं हुई है। मृतक के मोबाइल से मृतक के पुत्र रोनक को सूचना दे दी गई है। जो श्रीनगर गढ़वाल में वाहन चालक का कार्य करता है। साथ ही मृतक के बारे में जानकारी मिलने पर यह पता चला है कि मृतक आइएसबीटी स्थित किसी ठेकेदार के यहां पर श्रमिक का कार्य करता था पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments