Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधखड्ड में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खड्ड में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

देहरादून। विकासनगर के कालसी तहसील के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।राजस्व उप निरीक्षक फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ है। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments