Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यडायरिया से ग्रसित बच्ची की मौत, गाँव में मचा कोहराम

डायरिया से ग्रसित बच्ची की मौत, गाँव में मचा कोहराम

बागेश्वर: काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया का खौफ छाया हुआ है I गाँव में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । यहीं नही गांव के 16 लोग डायरिया और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी लोगों का गांव में उपचार चल रहा है। बीमारी का कारण स्रोत के पानी को माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए स्रोत के पानी का सैंपल लेकर जल संस्थान को सौंप दिया है।

जिले में बैमौसम बारिश से बीमारियों में काफी इजाफा हुआ है। सिया गांव में कई परिवार भी डायरिया और उल्टी-दस्त से ग्रसित है I जिसके चलते पांच साल की लड़की निकिता की बीमारी से मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ।

प्रभारी सीएमओ बागेश्वर डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि जिस बच्ची की मौत हुई है, वह कई दिनों से बुखार से भी पीड़ित थी। बीमारी का कारण प्राकृतिक स्रोत का पानी हो सकता है। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। फिलहाल सभी मरीजों की हालत में पहले से सुधार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments