Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी...

अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया ऐतिहासिक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। मंत्री गणेश जोशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को संसद द्वारा धारा 370 को हटाने के लिए गए निर्णय को आज उच्चतम न्यायालय की संविधानिक पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में सही ठहराया है। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की जनता का आभार प्रकट किया है।
    उन्होंने कहा यह जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के लोगों की आशा तथा भारत के संविधान के प्रति उनके विश्वास की जीत हुई है। मंत्री ने कहा भारत की एकता एवं अखंडता को अक्षुण रखने के लिए धारा 370 को हटाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और मोदी सरकार इनके विकास व समृद्धि के लिए कृत संकल्पित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments