Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से अमल न किया...

बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से अमल न किया जाना खेदजनकः मंडलायुक्त

पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय पौड़ी में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के बोर्ड की तीसरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि 14 फरवरी 2020 को हुई बोर्ड की दूसरी बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से अनुपालन अमल न किया जाना खेदजनक है। बैठक में बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में कुल 15 एजेण्डे पर विचार विमर्श किया गया। आयुक्त ने कहा कि एजेंडे में लोगों के आवासीय भवनों के नक्शे पास नहीं होना मुख्य रूप से शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह समस्या लैंडयूज में भिन्नता के कारण आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शा पास होना इस बात पर निर्भर करता है कि लोग उस जमीन का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं जिस पर उनका मालिकाना हक है या जिस पर वे रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगो को आवासीय भवन के मानचित्र बनवाने आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कालांतर में जो महायोजना बनेगी उसमें इस लैंडयूज को आवासीय में भेज दिया जाएगा। शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल को निर्देश दिए कि शासन स्तर पर लंबित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सभी प्रकरणों की एक पत्रावली तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्राधिकरण की सीमा के बाह्य क्षेत्र में किया जा रहे होम स्टे जैसे विकास, निर्माण कार्यो के मानचित्र की स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आयुक्त गढ़वाल ने संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग व अवर अभियंता जिला विकास प्राधिकरण की उपस्थिति में 15 दिन के भीतर बोर्ड की बैठक आहूत करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉक्टर आशीष चैहान, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, एसडीएम चतर सिंह चैहान, सोहन सैनी नूपुर वर्मा, शालिनी मौर्य, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी० बृजवाल, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments