Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के उत्तरकाशी दौरे को लेकर डीजीपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी के उत्तरकाशी दौरे को लेकर डीजीपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र मे प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के चलते डीजीपी दीपम सेठ न उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का जायजा लेकर सुरक्षा के प्रबन्धों की समीक्षा की गयी। सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल, बैरिकेडिंग, रूफटॉप ड्यूटी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली गई। समस्त राजपत्रित अधिकारियों, अन्य पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल तथा सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गये।
इससे पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था डॉ. वी मुर्गेशन एवं अपर पुलिस महानिदेशक अभिसुचना एपी अंशुमान ने जर्मन हैंगर, उद्यान विभाग हर्षिल में वीवीआईपी सुरक्षा में नियुक्त फोर्स की ब्रीफिंग की। जिसमे उसने सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा करते हुये वीवीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के निर्देश दिये गये। सभी को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिये जरुरी हिदायतें दी गयी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की फ्लीट रिहर्सल कर वीवीआईपी रुट सुरक्षा तथा यातायात प्रबन्धन का जायजा भी लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments