Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली में इगास की धूम, पीएम मोदी भी पहुंचे शामिल होने

दिल्ली में इगास की धूम, पीएम मोदी भी पहुंचे शामिल होने

देहरादून। उत्तराखंड के इगास पर्व की धूम दिल्ली तक है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के दो कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया। दिल्ली में इगास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के रुहान भरद्वाज और करिश्मा शाह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से पीएम मोदी सहित दर्शकों को दिल जीता। दिल छू लेने वाली प्रस्तुति के बाद पीएम मोदी ने दोनों कलाकारों को अपना आशीर्वाद दिया।
पीएम से आशीर्वाद पाकर दोनों कलाकारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। दोनों के लिए यह क्षण भावुक करने के साथ ही गौरन्वावित करने वाला था। अपने सोशल मीडिया के जरिए दोनों कलाकारों ने अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं। प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की। करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments