Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन

यातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन

देहरादून : राजधानी में बढ़ते ट्रेफिक और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस को जल्द ही करीब 150 यातायात स्वयंसेवक मिलेंगे। इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों ने आवेदन किए। आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 का चयन किया गया है। लेकिन इनमें भी अभी अंतिम चयन किया जाएगा और 150 के स्वयंसेवक दून की सड़कों पर उतारे जाएंगे।

अंतिम चयन के बाद उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिन तक ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग में उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ व्यवहारिक बातें भी बताई जाएंगी। स्वयंसेवक की ड्यूटी चौराहों के अलावा डिजीटल, ट्रैफिक आइ एप में लगाई जाएगी।
यातायात निदेशालय पहली बार सड़क पर उतारे जा रहे स्वयंसेवकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। इसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद, नो पार्किंग में खड़े वाहनों का उत्तराखंड ट्रैफिक आइ एप की मदद से फोटो व वीडियो अपलोड कर चालान करवाना, अपने नजदीकी क्षेत्र के आसपास स्थित ट्रैफिक जंक्शन पर यातायात कर्मियों के साथ यातायात संचालित करना, अपने आसपास के कालेज, पार्क, उच्च शिक्षण संस्थान, स्टेडियम, माल, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और सरकारी व निजी कार्यालयों में यातायात जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है।
वहीं निदेशालय की ओर से ट्रैफिक स्वयंसेवकों को वर्दी भी दी जाएगी।जिसमे टी-शर्ट, कैप और आइ कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। उसके साथ ही उन्हें समय-समय पर यातायात संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हर माह सबसे अच्छे यातायात स्वयंसेवक को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्वयंसेवकों की चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ ही दिनों में उन्हें ट्रेनिंग देकर ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments