Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकिराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाए...

किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाए रेस्क्यू

नैनीताल: सरोवर नगरी में किराये के मकान में चलाये जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सरगना व ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मौके पर पुलिस ने चार महिलाओं को भी रेस्क्यू कर परिजनो के हवाले कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोगों द्वारा सैक्स रैकट कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने बताये गये स्थान ईको टाउन फेस 3 डहरिया में छापेमारी करते हुए चार पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर टीम को एक महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भी मिली। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मौके पर ही टीम द्वारा इस गैंग की महिला सरगना व उक्त ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले के मुताबिक महिला सरगना पूजा सिंह ने ईको टाउन फेस 3 डहरिया में लीला कटियार का घर 8 हजार प्रति माह के हिसाब से किराये पर लिया हुआ है। जिसमें उसके द्वारा अवैध देह व्यापार का चलाया जा रहा थाI पुलिस ने वैश्यालय चलने वाली महिला पूजा सिंह व ग्राहक गौरव कुमार को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया हैI साथ ही महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 हजार रूपये का नगद चालान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments