Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedजिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त...

जिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया

देहरादून। शेरपुर ग्राम वासियों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर बाहरी व्यक्तियों एवं भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर प्लाटिंग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह उपजिलाधिकारी विकासनगर के साथ टीम लेकर मौके पर निरीक्षण करते हुए पाया कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments