Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जल संस्थान, आपसी विवाद, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, आय प्रमाण पत्र बनवाने, शिक्षा, एमडीडीए,पीएमजीएसवाई, लद्यु सिंचाई, विद्युत आदि शिकायतेें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में एक प्रकरण हरिद्वार से सम्बन्धित प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण करने का अनुरोध किया।
जनसुनवाई में डांडा लखौण्ड में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे की अधिक शिकायत आने पर तहसीलदार सदर को को स्थलीय निरीक्षा करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता द्वारा सुद्धोवाला में स्वामित्व में नाम अंकित न होने की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा यदि निस्तारण उच्च स्तर पर होना हो तो सम्बन्धित को पत्राचार करने के निर्देश दिए। साथ ही विकासनर क्षेत्रान्तर्गत ठाकुरपुर में भूमाफियाओं द्वारा रास्ता बन्द करने, झाझरा में भूमि सम्बन्धी प्रकरणों, दाखिल खारिज न होने, सेवालाकला में सीमांकन न होने की शिकायतों पर को समयान्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार बरसात शिकायतकर्ता ने खड़कमाफ क्षेत्र में भारी वर्षा में मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा न मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दूरभाष पर कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम अशोई चकराता में जलसंस्थान द्वारा कराये गए कार्यों में गुणवत्ता न होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, तहसीलदार सदर, एमडीडीए, सिंचाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ———————————–

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments