Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

डीएम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु सोमवार 18 मार्च से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रंम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षण सामग्री का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को बारिकी से जानकारी देने तथा कार्मिकों की शंका एवं समस्याओं का समाधान करें तथा प्रशिक्षण के अंत में कार्मिकों से दिए गए प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रश्न पूछते हुए जानकारी साझा करें।
जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से भी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्री-पोल, ड्यूरिंग पोल, आफ्टर पोल के सम्बन्ध में पीठासीन अधिकारीध्मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर को विस्तृत रूप से जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्मिकों को गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जाए तथा उनकी शंका एवं समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगा कोई भी कार्मिक मतदान से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2024 तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के लिए दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें 2500 कर्मिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी कार्मिक स्वीप झरना कमठान, नोडल अधिकारी ईवीएम मैनेजमेंट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, मास्टर ट्रेनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0अभि0 कपिल कुमार, अधि0अभि0 उषा भण्डारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments