Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

डीएम ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पार्टस कालेज रायपुर का स्थलीय निरीक्षण कर मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना की समुचित व्यवस्थाए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संम्पादित की जाएं। उन्हेांने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर मूलभूत सुविधा पेयजल, विद्युत की निर्बाद व्यवस्था के साथ ही शौचालय, साफ-सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण करते हुए मगणना तैयारियों की व्यवस्था देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया सेन्टर का निरीक्षण करते हुए नोडल मीडिया/सहायक निदेशक सूचना को मीडिया सेन्टर में व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि0अभि0 विद्युत गौरव सकलानी, अधि0अभि लोनिवि कपिल कुमार, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments