Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डगणतंत्र दिवस की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

गणतंत्र दिवस की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

देहरादून। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण  करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में लगभग सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जाएगा,जिसके लिए परेडग्राउण्ड में व्यवस्था बनाई जा रही है।  
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेडग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें। तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, विद्युत, पेयजल सहित समुचित व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीय, गणमान्यों, उच्च अधिकारीगणों की सीटिंग व्यवस्था सहित जनमानस के लिए सीटिंग व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान पार्किंग, यातायात सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों आदि कार्यक्रमों को योजनावार व्यवस्थित ढंग से कराने के साथ ही निमंत्रण के अनुसार गेट पर आने जाने की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग आदि सभी व्यवस्थाएं देख लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी, अधि0 अभि0 उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments