Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम संभालेंगे आयुष्मान भवः अभियान की कमान

डीएम संभालेंगे आयुष्मान भवः अभियान की कमान

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भव अभियान के क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक जिलाधिकारी अपने अपने जनपदों में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों समाजकल्याण, जनजाति कल्याण, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, महिला शसक्तीकरण एवं बाल विकास, पंचायतीराज एवं शहरी विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान के सभी घटकों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्डों में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी जनपदों में  प्रत्येक दिन अभियान की समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments