Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधडाॅक्टर दंपति के  घर से रूपए चुरा-चुरा कर नौकरानी बनी लखपति, गिरफ्तार

डाॅक्टर दंपति के  घर से रूपए चुरा-चुरा कर नौकरानी बनी लखपति, गिरफ्तार

-लाखों की नगदी घर से मिली तो लाखों रूपये किये थे बैंक में जमा

नैनीताल: घर में काम करने वाली नौकरानी ने डॉक्टर दंपत्ति को पिछले तीन सालों में 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सीसी कैमरे से हकीकत सामने आने पर पीड़ित दम्पत्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से पुलिस ने लाखों की नगदी बरामद तो की ही साथ ही पता चला कि उसने अपने बैंक खाते में चुराये गये लाखों की रकम भी जमा करा रखी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज हल्द्वानी, कृष्ण कुंज निवासी राहुल सिंह निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वो और उनकी पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक है, उनका मकान कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है। बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने मधु पत्नी हुकुम सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को अपने घर पर काम करने के लिए 4500 मासिक वेतन पर रखा था।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से उनके घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बताया कि 22 जुलाई को उन्होंने घर की आलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे। जब उन्होने 25 जुलाई को आलमारी में रखा कैश चैक किया तो उसमें 4 लाख 70 हजार रुपये कम पाये।

नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने आलमारी में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख दिया जो नोट आलमारी में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। बताया कि 29 जुलाई को आलमारी में रखे नोटों में से 7500 रुपये कम होने पर कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु आलमारी से रुपये चोरी करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उन्होने बताया कि घर से पिछले 3 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी हुए है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में रखी 4 लाख 77 हजार की नगदी भी बरामद की है।

पुलिस ने जब गिरफ्तार नौकरानी मधु के बैंक खाते की डिटेल लेकर जांच की तो उनमें चोरी के 6 लाख 30 हजार रूपये जमा मिले। पुलिस द्वारा नौकरानी मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस पूछताछ में नौकरानी मधु ने बताया कि बैंक में जमा धनराशि चोरी की हैं। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments