Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगोकशी करते आरोपी फरार, 350 किलो गोमांस बरामद

गोकशी करते आरोपी फरार, 350 किलो गोमांस बरामद

हरिद्वार: मंगलौर के कुमराड़ी गांव के जंगल में गोकशी का मामला सामने आया I लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये I मौके से 350 किलो गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

दरअसल, मंगलौर कोतवाली पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि क्षेत्र के कुमराड़ी गांव के जंगल में एक टीनेशेड के नीचे गोकशी की जा रही है। सूचना पर मंगलौर कोतवाली के उपनिरीक्षक अनुरोध व्यास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपितों में भगदड़ मच गई। आरोपित पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए।

पुलिस ने मौके से करीब 350 किलो गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चांद, सोनू, दिलदार, मुराद निवासी ग्राम कुमराडी, कोतवाली मंगलौर और आसिफ निवासी सिकंदरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments