Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेसक्लब में ज्योतिष परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

प्रेसक्लब में ज्योतिष परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड ज्योतिष सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। परामर्श शिविर में आम जनता द्वारा पहुंचकर निःशुल्क रूप से वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा व टैरोकार्ड विधा से परामर्श लिया। सुबह शिविर प्रारम्भ होते ही जिज्ञाषाओं का आना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस सम्बन्ध में शिविर के आयोजक पी०पी० एस० राणा ने बताया कि समाज में ज्योतिष विद्या को लेकर फैल रही भ्रान्तियों को समाप्त करने व ज्योतिष पराविद्या में लोगों का विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। आयोजन की सफलता को देखते हुए भविष्य में इस आयोजन को भव्य रूप से किया जायेगा। जिसमें उत्तराखण्ड ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष विद्वानो को आमंत्रित कर जनता को लाभान्वित किया जायेगा। ज्योतिष शिविर में जनता को जिज्ञाषा गृह निर्माण, संतान, विवाह व रोजगार से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये तथा लगभग 900 लोगों ने उपस्थित होकर अपनी विज्ञार्थी शान्त की व समाधान प्राप्त किये। ज्योतिष परामर्श शिविर में मुख्य रूप से आर्चा० नरेश मिनोचा, डॉ० ललित मोहन जोशी, आर्चा० त्रिप्ता चीमा, आर्चा० मलिका वर्मा, जिनेन्द्र शर्मा, सुनील पैन्युली, एस०आर० बंसल, डॉ० महावीर सिंह चैहान, आकाशदीप जिन्दल आदि ने अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments