Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षाेल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ...

राजभवन में लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षाेल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून। राजभवन में लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षाेल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने इस विशेष अवसर पर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत आग जलाने से हुई, जिसमें उपस्थित सभी ने लोहड़ी की परिक्रमा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गिद्धा और भांगड़ा जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी जीवंत और रंगारंग बना दिया।
राज्यपाल ने इस मौके सभी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए इसे फसल कटाई और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है और समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है।
राज्यपाल ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर सचिव श्री रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, विधि परामर्शी श्री अमित कुमार सिरोही एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments