Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ाः धामी

मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ाः धामी

पौड़ी। ठगबंधन देश को बांटने की बात करते हैं। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उक्त बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के डिग्री कालेज मैदान में पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सभी को इस बात का पता है और विश्वास है कि इस बार भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखकर अनिल बलूनी भारत की संसद में पहुंचने वाले हैं। सीएम धामी ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने जनता से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगते हुए विकास के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आहवान किया।
श्री धामी ने पीएम मोदी की विकास योजनाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने की सराहना करते हुए कहा कि ठगबंधन देश को बांटने की बात करते है। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस ने झूठ बोले, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए चैबटाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली पीएम हैं, जिनका लोहा आज सारा विश्व मान रहा है।
श्री महाराज ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और संसद में महिलाओं को 33ः आरक्षण के साथ-साथ देश के लोगों को नए संसद भवन की भी सौगात दी।
श्री महाराज ने कहा कि चैबट्टाखाल में कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। पंचायत को सशक्त करने के लिए अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। 80 फीसदी पेयजल योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। 11 करोड़ के पर्यटन आवास बनाये गए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने जनसभा के पश्चात गवांणी और सेडियाखाल में जन सम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट देने की भी अपील की। इस अवसर पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के कॉर्डिनेटर दलबीर सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व प्रमुख पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, क्षेत्र प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडियाल, मंडल अध्यक्ष सत्यराज, वेद प्रकाश वर्मा, शान्ति देवी, नरेंद्र टम्टा, दीप्ति रावत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments