Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी...

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता को प्रेम, सत्य,अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का प्रेम, सहनशीलता एवं करूणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए, बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments