Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिमहिला को अवार्ड न देने को राज्यपाल ने बताया महिला विरोधी सोच

महिला को अवार्ड न देने को राज्यपाल ने बताया महिला विरोधी सोच

देहरादून: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मलाप्पुरम जिले के एक मुस्लिम विद्वान नेता द्वारा लड़की को अपमानित करते हुए देखा गया। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इसपर आश्चर्य जताते हुए कहा महिलाओं को आगे न बढ़ने देने का यह एक जीता जागता उदाहरण है। साथ हि राज्यपाल ने इस मामले पर किसी भी विभाग और संस्था द्वारा कोई संज्ञान ना लेने पर भी हैरानी जताई हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि मलप्पुरम में एक युवा लड़की को अवार्ड प्राप्त करने के दौरान मंच पर अपमानित किया गया, क्योंकि वह लड़की मुस्लिम परिवार से है। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे कट्टर मौलवी मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर धकेलने का कार्य करते हैं।

आरिफ खान ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर इसपर कोई पहले ही संज्ञान ले लेता तो मुझे बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि किसी ने बात नहीं की, कोई संज्ञान नहीं लिया। राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या अब हम अपनी बेटियों को धार्मिक नेताओं की इच्छा पर छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों का अपमान हो रहा हो तो उसपर चुप रहना पाप की तरह है जो मैं नहीं करूंगा।

बता दे, वायरल वीडियो में एसकेजेयू के सदस्यों को एक लड़के को पुरस्कार देते देखा गया, इसके बाद एक लड़की को अवॉर्ड देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया| इस दौरान मुस्लिम नेता अब्दुल्ला मुसलियार उन सदस्यों के पास गए, जिन्होंने लड़की को सम्मानित किया| इतना ही नहीं, उन्होंने लड़की को अवॉर्ड देने के लिए सदस्यों को फटकार लगाई| अब्दुल्ला मुसलियार ने कहा कि यहां इस लड़की को किसने बुलाया? अगली बार जब आप यहां किसी लड़की को बुलाएंगे तो मैं आपको दिखाउंगा कि मैं कौन हूं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments