Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने दिया “जनरल बिपिन रावत डिफेंस एकेडमी” को लेकर सहयोग का...

राज्यपाल ने दिया “जनरल बिपिन रावत डिफेंस एकेडमी” को लेकर सहयोग का आश्वासन

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को द टौंस ब्रिज स्कूल के चेयरमैन विजय नागर व स्कूल के डायरेक्टर शैलेन्द्र बेंजामिन ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान नागर ने राज्यपाल को “द टौंस ब्रिज स्कूल” द्वारा “जनरल बिपिन रावत डिफेंस एकेडमी” के शुरु किये जाने की जानकारी दीI

नगर ने बताया कि द टौंस ब्रिज स्कूल, देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम से “जनरल बिपिन रावत डिफेंस एकेडमी शुरु करने जा रहा है। इस अकादमी में स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, जिनमें आरआईएमसी, आईएमए, एनडीए की तैयारी कराई जाएगी। अकादमी में 20% सीटें उत्तराखंड की वीर नारियों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा ‘एनुअल जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर’ भी प्रारंभ किए जाने की योजना है। जिसमें रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय द्वारा स्वर्गीय श्रीमती मधुलिका रावत के नाम से बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जायेगी। इस एकेडमी की लीगल एडवाइजर के रूप में तारिणी रावत को नियुक्त किया जाएगा। राज्यपाल ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments