Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधप्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हाथ

प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हाथ

रुद्रपुर: जनपद  स्तर पर नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने सयुंक्त रूप से चैकिंग के दौरान एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप भी बरामद हुई है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।

शनिवार रात कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान ब्लॉक रोड एक संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम निशा उर्फ निशा गाईन निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज बताया। वर्तमान में वह  वार्ड एक शिवनगर थाना ट्राँजिट कैंप में रह रहा है। उसके  कब्जे से 167 प्रतिबंधित इंजेक्शन  बरामद हुये। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में  अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले के मुताबिक उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments