Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहर्रावाला बैरियर में कमी पाये जाने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

हर्रावाला बैरियर में कमी पाये जाने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बैरियरों की चैकिंग के दौनान हर्रावाला बैरियर पर कमी पाये जाने पर चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा में लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

बीती रात पुलिस कप्तान अजय सिंह शहर में लगाये गये बैरियरों की चैकिंग पर निकले थे। इस दौरान सहारनपुर चौक बैरियर पर कमी पाए जाने पर रात में ही सीओ सिटी और एसएचओ को मौके पर तलब किया गया। जोगीवाला बैरियर पर भी एसएसपी को कमी दिखी। इस पर उन्होंने सीओ डालनवाला को हिदायत दी कि आगे से ऐसी लापरवाही ना दिखायी जाए।

इसके साथ ही एसएसपी सिंह ने हर्रावाला बैरियर पर लापरवाही मिलने पर सुबह 4 बजेः हर्रावाला चौकी इंचार्ज कमलेश गौड को सस्पेंड कर दिया। सीओ डोईवाला को भी मौके पर बुलाकर कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस का काम जनपद के लोगों को हर तरह की सुरक्षा प्रदान कराना है। जिसमें किसी भी तरह की लापवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments