Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पैक्स समूह ने राजधानी में पेयजल की शुद्धता पर उठाये सवाल, परीक्षण...

स्पैक्स समूह ने राजधानी में पेयजल की शुद्धता पर उठाये सवाल, परीक्षण करने पर मिली त्रुटियां

देहरादून: स्पैक्स समूह ने राजधानी देहरादून में पेयजल की शुद्धता को लेकर सवाल उठाये हैं I समूह के सदस्यों ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर इसे बेहद खतरनाक बताया हैI उन्होंने बताया कि सार्वजानिक स्थानों में लगे पेयजल के परीक्षण के बाद इसमें कई प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं I जिसको लेकर समूह ने पेयजल की शुद्धता पर सरकार को ध्यान देने की अपील की हैI

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए स्पैक्स समूह के डा.वृजमोहन शर्मा ने कहा कि देहरादून शहर में पेयजल शुद्व नहीं है।शहर के अलग अलग मुहल्लों और सार्वजनिक स्थानों में लगे पेयजल का जब परीक्षण किया गया तो पानी में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्वों का मात्रा से अधिक होना या कम होना पाया गया है। जो कि नितांन्त चिन्तनीय है।

डा. शर्मा ने बताया कि जल में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने या कम होने से भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिससे बालों का समय से पहले सफेद होना,किडनी स्टोन बढ़ना,लीवर,किडनी,आँखों हड्डियों के जोड़ों और पाचन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है।

स्पैक्स ग्रुप के नीरज उनियाल ने कहा समय रहते जल का फिल्ट्रेशन करना होगा।सरकार को चाहिए वो इस ओर ध्यान दे।जब जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,और अफसरों के घरों में उपलब्ध पेयजल में भारी गिरावट है तो जनता को उपलब्ध पेयजल का क्या हाल होगा। जबकि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आरओ पानी के फिल्ट्रेशन पर भी सवाल खडे़ किए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि स्पैक्स समूह का जन जन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments