Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवा नेता मोहित डिमरी ने कायम की ईमानदारी की मिसाल

युवा नेता मोहित डिमरी ने कायम की ईमानदारी की मिसाल

-पैसों से भरा महिला का पर्स वापस लौटाया

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए एक महिला का रुपयों से भरा पर्स लौटाया। पर्स मिलने के बाद महिला ने मोहित का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दरअसल, रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मोटरमार्ग पर ट्रेजरी के निकट एक महिला का पर्स गिरा हुआ था। इस बीच वहां से गुजर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स के अंदर रखे फोन से सम्बंधित महिला तक पर्स मिलने की सूचना पहुंचाई।

यह पर्स कुसुम नेगी नाम की महिला का है, वह मूल रूप से घिमतोली की निवासी है और विद्या मंदिर बेलनी में अध्यापिका है। उन्होंने बताया कि स्कूटी से घर जाते वक्त उनका पर्स गलती से गिर गया था। पर्स में करीब 35 हजार रुपये, फोन, आधार कार्ड , पेन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। उन्होंने पर्स मिलने पर मोहित डिमरी का धन्यवाद वयक्त किया और कहा कि आज भी हमारे समाज में ईमानदारी जिंदा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments