Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहत्यारों की हो चुकी है पहचान, शीघ्र होगा खुलासाः डीजीपी

हत्यारों की हो चुकी है पहचान, शीघ्र होगा खुलासाः डीजीपी

उधमसिंहनगर। श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है, शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
आज यहंा श्री नानकमत्ता गुरूद्वारे में पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद उन्होने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि गत दिवस हुई घटना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की पहचान हो चुकी है तथा उसके खुलासे के लिए एसटीएफ, एसओजी, स्थानीय पुलिस के चुनिंदा व अनुभवी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होने बताया कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब के पुलिस अधिकारियो का भी उन्हे सहयोग मिल रहा है और वह भी अपने स्तर पर हत्यारों की तलाश में जुुटे हुए है। उन्होंने कहा कि इस घटना में हत्यारोपियों के अलावा अगर किसी अन्य का भी हाथ सामने आया तो उसे भी बख्शा नहीं जायेगा। डीजीपी ने कहा कि इस घटना का खुलासा इस प्रकार से किया जायेगा कि दोबारा कोई ऐसा दुस्साहिसक कदम न उठा सके। घटना के खुलासे की समय सीमा बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि समय सीमा तय करना सही नहीं होगा लेकिन उनकी कोशिश यही होगी कि शीघ्र अतिशीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments