Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकनिष्ठ अभियंताओं ने किया सचिवालय कूच, टंकी पर चढ़ किया प्रदर्शन

कनिष्ठ अभियंताओं ने किया सचिवालय कूच, टंकी पर चढ़ किया प्रदर्शन

देहरादून : शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग में विभागीय संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस व संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई पीडब्ल्यूडी कर्मी अभियंताओं को गिरफ्तार कर ले जा रहे पुलिस वाहन के सामने लेट गए। वहीं दो प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी कनिष्ठ अभियंता संविदा कर्मचारी पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। जिसे देख पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

प्रांतीय अध्यक्ष सूरज डोभाल ने बताया कि लोनिवि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 16 नवंबर से एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जब 20 दिसंबर को उन्होंने सचिवालय कूच किया तो उस दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनका मामला लाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिस कारण अपनी मांगों को मनवाने के लिए अब प्रदेश में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने सचिवालय कूच किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments