Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारेश्वर स्टेडियम कपकोट में 2 जनवरी को होगा ऐतिहासिक मातृ शक्ति उत्सव

केदारेश्वर स्टेडियम कपकोट में 2 जनवरी को होगा ऐतिहासिक मातृ शक्ति उत्सव

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मीडिया को मातृ शक्ति उत्सव (चेली ब्वारयूं कौतिक) की जानकारी देते हुए कहा कि मातृ शक्ति उत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय व विशिष्ट कार्यों में योगदान देने वाली उत्तराखंड की बेटी,ब्वारियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी कहा कि मंगलवार को केदारेश्वर मैदान में चेली-ब्वारयूं कौतिक मातृशक्ति उत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड की लोक कला, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प उत्पादों के वृहद समागम देखने को मिलेगा। साथ ही महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण व लोक संस्कृति को आगे बढाने के लिए चेली-ब्वारयूं कौतिक मातृशक्ति उत्सव नाम देकर महिलाओं को स्वालंबी,आत्मनिर्भर और राज्य की आर्थिकी में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक संस्कृति और लोक कला के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे।  जिलाधिकारी कहा कि यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक नागरिक का है, महिलाओं एवं मातृशक्ति को समर्पित इस चेली-ब्वारयूं कौतिक में हर कोई चेली-ब्वारयूं के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित है। उन्होंने कार्यक्रम में जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की भी अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ शक्ति उत्सव में महिला शिल्पकार, माउंटेनिंग, लाइव रीवर क्रासिंग, एमटीबी, एटीवी, ताइक्वांडो, एडवेंचर, महिला छोलिया नृत्य आदि महिला शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही जनपद के दानपुर, कमस्यार, खरेही आदि पट्टियों की संस्कृति व परिधानों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष की शुरुआत मातृशक्ति के साथ हो रही है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा संदेश है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments