Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़, हर आरोपी सलाखों के पीछेः चमोली

प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़, हर आरोपी सलाखों के पीछेः चमोली

देहरादून। भाजपा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि अक्सर छोटे छोटे मामलों मे सरकार को कोसने वाली कांग्रेस को गौकशी के मुद्दे पर सांप सूंघ जाता है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने पत्रकार वार्ता मे रुड़की प्रकरण पर जारी जांच का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को गौकशी में शामिल समुदाय विशेष की संलिप्ता पर भी विरोध दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिकता बेशक वोट बैंक हो, लेकिन भाजपा सुदृढ़ कानून व्यवस्था और गौकशी मुक्त देवभूमि के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हमारी सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण कसने को लेकर पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। अब तक जितनी भी अपराध की घटनाएं सामने आई हैं उनपर कठोरतम कार्यवाही हुई है और दोषियों पर शिकंजा कसने का काम हुआ है । घटनाओं में लिप्त सभी अपराधी सलाखों के पीछे हैं और उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही चलाई जा रही है। जहां तक कानून व्यवस्था की बात है तो सरकार उसमे पूरी तरह से सफल है । आज जहां पर भी इस तरह की कोई सूचना आती है उस पर तत्काल कठोरतम कार्यवाही की गई है। पुलिस की भूमिका भी सराहनीय रही है और तमाम बड़े मामलों को देखें तो राजपुर रोड की डकैती का खुलासा हो, आईएसबीटी प्रकरण में हुई कार्यवाही हो और इसी तरह जो भी मामला सामने आया, पुलिस ने बहुत ही कम समय पर दोषियों को पकड़ा है। लिहाजा कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं ।
हरिद्वार में वसीम की मृत्यु को दुखद बताते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकरण में किसी प्रकार की लापरवाही या पुलिस का हाथ सामने आया, तो निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए । इस संबंध में हम देख रहे हैं कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और मीडिया के माध्यम से भी यह विषय उठाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे प्रदेश में गौकशी चाहते हैं और क्यों इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप रहती है । यह सच्चाई भी विचारणीय है कि गौकशी की घटनाओं के जो भी मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हुए हैं उसमे ज्यादातर में समुदाय विशेष के लोग लिप्त पाए गए हैं । दुनिया राज्य को देवभूमि के रूप में पहचानती है, ऐसे में इसकी पवित्र नगरी हरिद्वार की भूमि पर गौकशी को अंजाम दिया जाना बेहद पीड़ादायक है । क्यों कांग्रेस नेताओं को अहसास नही होता है कि जो लोग पावन भूमि पर इस कुकृत्य को कर रहे हैं उनका मुखर विरोध किया जाए। लेकिन अफसोस वोट बैंक के लिए धर्म विशेष के युवक की मौत कर हो हल्ला मचाने वाली कांग्रेस का एक शब्द गौ माता की हत्या पर नही निकलता है। उन्होंने निशाना साधा कि कांग्रेस की प्राथमिकता कुछ भी हो सकती है, लेकिन भाजपा देवभूमि में गौकशी कैसी भी कीमत पर नही होने देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments