Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबंदरों के पिजरें में फसा गुलदार, एक और गुलदार को देख लोगों...

बंदरों के पिजरें में फसा गुलदार, एक और गुलदार को देख लोगों के छूटे पसीने

पौड़ी: नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाये गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला।

ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। उन्होंने नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल किया हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा।

अणेथ गांव के ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंसा है। साथ ही एक अन्य गुलदार पिंजरे के पास घूम रहा है। शोर मचाने के बाद घूम रहा गुलदार भाग गया। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी।

ग्रामीणों ने कहा कि बंदर कम थे कि अब गुलदार भी आ धमका है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।

नागदेव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार करीब एक साल की मादा है। उसे रेस्क्यू कर मॉडल क्रू स्टेशन बुआखाल लाया गया। मेडिकल परीक्षण में वह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments