Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेमी ने प्रेमिका के सामने लगाई फांसी

प्रेमी ने प्रेमिका के सामने लगाई फांसी

देहरादून: प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी। शहनवाज ने कई बार कोशिश की, लेकिन महिला बात करने को राजी नहीं हुई।

सोमवार सुबह महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर शहनवाज भी उसके घर चला गया। यहां दोनों ने एक-दूसरे से करीब एक घंटे तक बात की। शहनवाज उस पर दोबारा से प्रेम-प्रसंग शुरू करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी।इसके बाद शहनवाज ने महिला से कहा कि वह उसके सामने ही फांसी लगा लेगा। इस बात को महिला ने मजाक समझा। कुछ देर में ही शहनवाज महिला के घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में चला गया। वहां उसने केबल का तार उठाया और पंखे में बांधने लगा। महिला ने तार खींचा तो शहनवाज ने उसे धक्का दे दिया।

इसके बाद युवक ने तार पंखे में बांधकर नीचे कुर्सी रख ली। महिला ने कुर्सी हटाई तो शहनवाज ने फिर उसे धक्का दे दिया। इतने में महिला पड़ोसियों को बुलाने चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला को लेकर वहां आई तो देखा कि शहनवाज फंदे पर लटक रहा था। महिला ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला दूसरे धर्म की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments