Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशादी के बंधन में बंधे 'मामाजी', बॉलीवुड सितारों से जगमगाया दून

शादी के बंधन में बंधे ‘मामाजी’, बॉलीवुड सितारों से जगमगाया दून

देहरादून: टेलीविजन जगत में ‘मामाजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंधे I

शुक्रवार को परितोष पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंधने के बाद उत्तराखंड के दामाद बन गये। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में शादी समारोह का आयोजन हुआ I इस दौरान शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। आयोजित हुए समारोह की शोभा मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी ने बढ़ाई। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहे। हालांकि, रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे। जिन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार दिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments