Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी

मीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी

देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में बुधवार को संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 एनआईवीएच हेलो दून द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सम्वाद का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दिव्यांगजनों के प्रति जन जागरूकता और संवेदनशीलता को नए सिरे से समझने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने शिरकत की। एनआईईपीवीडी के कार्यकारी निदेशक सुरेन्द्र ढालवाल ने ,सम्वाद कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा की समाज में मीडिया की भूमिका जन जागरूकता के साथ लोगों के विचारों को आकार देने में भी अहम है ऐसे मे मीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारो के प्रति जागरूक व संवेदनशील होना बहुत जरूरी हैष् । कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें आर.पी.डब्ल्यू.डी एक्ट के बारे में संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार ने विस्तार से बताया साथ ही संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों ने इस पर लघु नाटिका प्रस्तुत की । दिव्यांगजनों के शिक्षा,रोजगार व पुनर्वास के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर एक फिल्म भी दिखायी गयी जिसे संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों द्वारा लिखा व अभिनय किया गया था । इसके अलावा भारतीय सूचना सेवा के कमल प्रजापति जो स्वयं दृष्टिदिव्यांग है , उन्होंने मीडिया सेक्टर में अपने कार्य अनुभवों को साझा किया । दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए अंतरचक्षू और दिव्यांगजन शिष्टाचार पर सम्वाद जैसे कार्यक्रम भी इस एक दिवसीय कार्यशाला का आकर्षण रहे । इस कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी, रेडियो, डिजिटल प्रारूपों से 19 मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया । संस्थान की कार्यक्रम निर्माता चेतना गोला ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए दिव्यांगजन संबंधित जन जागरूकता के लिए विभिन्न मीडिया प्रारूपों के एक साथ आने का आह्वान किया । इस कार्यशाला में देहरादून के विभिन्न मीडिया इंस्टीट्यूट के फैकल्टी सदस्य और मास कम्युनिकेशन के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments