Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिनिजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीएम को...

निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

 हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र बिष्ट व राजेंद्र सुयाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी एसडीएम कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंप कहा कि निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों को मान्यता दी है, सरकार को सख्ती से इन किताबों को निजी स्कूलों में लागू कराना चाहिए।

उन्होंने साथ ही मनमाफिक फीस वसूल रहे स्कूल प्रबंधन पर भी लगाम लगाने की मांग की है। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शशि वर्मा व युवा नेता हेमंत साहू ने कहा कि सरकार उन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई करें जो गरीब बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में देवेश तिवारी, दीपक पांडे, अलका साह, वीरेंद्र नेगी, राजकुमार सिंह यादव, नोयल मैसी, राजेश वर्मा, पीयूष पंत, सुभाष अधिकारी, मनमोहन नगरकोटी, शाहनवाज मलिक, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments