Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में मध्यम से भारी बारिश...

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इन चारों जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें, बुधवार देर शाम को गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ से लगातार पत्थर गिरने के कारण उसे बंद किया गया हैं। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया हैं। गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments