Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमानक मंथन में जाने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके

मानक मंथन में जाने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एमडीडीए, पीडब्ल्यूडी तथा नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारियों को संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मानकों से परिचित कराया गया। इसमें डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मार्गनिर्देशन पर तैयार किया गया था। सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा थे उन्होंने इस तरह की कार्यशाला को सरकारी विभागों के लिए काफी लाभप्रद बताया। उन्होंने कहा कि इससे उनके कर्मचारियों को फील्ड में काम करने में मदद मिलेगी।
बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि बीआईएस के पास सिविल इंजीनियरिंग विभाग अलग है, जिसमें 39 टेक्निकल कमेटी काम करती हैं। उन्होंने फील्ड में काम कर रहे कार्मिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि उनके अनुभवों के आधार पर नए मानक तैयार हो सकें। भारतीय मानक ब्यूरो की एनबीसी 2016 कमेटी के सदस्य अमोर कूल ने ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही यदि ग्रीन बिल्डिंग के अनुसार तैयारी की जाएगी तभी उसका वास्तविक लाभ मिल पाएगा। आनलाइन प्रतिभाग करते हुए हरियाणा वॉटर रिसोर्स अथॉरिटी के सदस्य संजय मरवाह ने रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जानकारी दी। इसके अलावा वैज्ञानिक भाविक भूपतभाई राजगोर ने वेस्ट डिस्पोजल व मैनेजमेंट पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने रिसाइक्लिंग के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में बीआईएस के वैज्ञानिक सचिन चैधरी ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सीपेट के प्रमुख अभिषेक राजवंश भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments