Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलापता सहायक अभियंता का नही मिला सुराग,परिजनों ने दिया कोतवाली में धरना

लापता सहायक अभियंता का नही मिला सुराग,परिजनों ने दिया कोतवाली में धरना

उत्तरकाशी। एक सप्ताह पहले डुंडा से लापता हुए अपर सहायक अभियंता को ढूंढने की मांग को लेकर परिजन कलेक्ट्रेट और कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर जांच में देरी करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही सहायक अभियंता को नहीं खोजा गया, तो सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
बीते 12 मई की रात एनएच खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अमित चैहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, जब एक सप्ताह बाद इंजीनियर का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजन उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसी बीच एडीएम रजा अब्बास ने परिजनों से कहा कि वह अपना ज्ञापन दे दें। प्रशासन और पुलिस इंजीनियर को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।
परिजनों का कहना है कि अमित चैहान देहरादून से एक ठेकेदार के साथ डुंडा आये थे। उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मामले में पुलिस भी जांच में देरी कर रही है, जिससे हम कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं, जबकि कुछ लोग नगर कोतवाली में धरने पर बैठे हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदा इंजीनियर के अपहरण की तहरीर पटेलनगर थाना देहरादून में दर्ज हुई है। यहां पर भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इंजीनियर को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments