Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ाः महाराज

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ाः महाराज

छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सली ताकतों से मुक्त कराने के साथ-साथ प्रदेश के सुदूर अंदरूनी गांव में रह रहे जनजातीय समाज को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। जिसके चलते यहां की जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी दिलाई। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लोकसभा चुनावों में यहां की जनता एक बार पुनः मोदी जी को केन्द्र की बागडोर सौंपने के लिए सरोज पांडे को भारी मतों से विजयी बनायेगी।उक्त बात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र के घाघरा, जनकपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरबा ने दुनिया को दिखाया है कि प्राकृतिक संरक्षण कैसे किया जा सकता है और समयानुसार बढ़ते हुए बड़े राज्य को किस प्रकार पावर कैपिटल बनाया जा सकता है।
श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनके नेतृत्व में विश्वास रखते हुए 19 अप्रैल को उत्तराखंड में सम्पन्न हुए चुनावों को देखकर स्पष्ट है कि वहां से पांचों सीटों पर भाजपा की ही जीत सुनिश्चित होगी। इसलिए यहां से भी हर सीट पर कमल खिलना चाहिए ताकि इस देश का गौरव लौटाने वाले नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करें और यह देश विश्व गुरु बन सके। इस राज्य के साथ-साथ पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप आज देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पहली बार इस राज्य की एक जनजातीय समाज से आने वाली महिला, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पास है। आज हमारी सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में हमारे आदिवासी बच्चों को श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य स्कूल स्थापित करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य के लोगों के लिए 2,98.664 (दो लाख अट्ठानवे हजार छह सौ चौंसठ) घरों की मंजूरी दी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत, कांग्रेस सरकार के आतिक्रमण के बावजूद, केंद्र सरकार ने राज्य के लोगों को 1327278 (तेरह लाख सत्ताईस हजार दो सौ अठहत्तर) हर घर नल के तहत नए कनेक्शन दिए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत, राज्य में 1.3 (एक करोड़ तीन लाख) से अधिक लोगों को पंजीकृत किया गया है। जब से भाजपा ने राज्य में सत्ता संभाली है, तब से छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लव जिहाद, अपराधों से मुक्त करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जरूरी है। श्री महाराज ने कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन के समय पिछले दो वर्षों में केवल कोयला लेवी के माध्यम से कम से कम ₹ 540 (पांच सौ चालीस करोड़) की उगाही की गई थी। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववती कांग्रेस ने राज्य में गरीबों से खाना छीन लिया था। भाजपा सरकार ने राज्य में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया। कांग्रेस के शासन में राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था। इस अवसर पर कोरबा लोक सभा प्रत्याशी सरोज पांडे, भरतपुर सोनहाट की विधायक
रेणुका सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments