Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबीड़ी उधार में न देने पर बेहरहमी से की महिला की हत्या

बीड़ी उधार में न देने पर बेहरहमी से की महिला की हत्या

हल्द्वानी: विगत दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है।  पुलिस ने इस मामले में  हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतका ने बीड़ी का बंडल उधार नही दिया था। जिससे कि अगली रात तहस में आकर उसने महिला की हत्या को अन्जाम दिया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

गौरतलब है कि बीती 5 मई को डी क्लास अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी नन्दी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता अगले दिन तब चला जब उसका अमृतपुर में रहने वाला दामाद रोहित मेहरा वहां पहुंचा। मृतका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर सफलता हाथ लग गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एक युवक जुए में हारने के बाद गिरवी रखा मोबाइल नहीं ले गया है और घर से फरार है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोबाइल को आधार बनाकर हत्यारोपी मनोज पुरी निवासी हररपुर मटकली, नवाबगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया। वह मृतका के पड़ोस में ही किराए में रहता है और गौला में मजदूरी में करता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी 4 मई को खुले पैसे न होने पर नंदी देवी के पास बीड़ी का बंडल उधार लेने गया था| मना करने पर उसने महिला के साथ गाली गलौज की। इससे तैश में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और 5 मई की रात मौका पाकर नन्दी देवी के घर पहुंच गया। इस बीच जैसे ही नन्दी देवी ने दरवाजा खोला तो उसके सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया।

इससे वह जमीन पर गिर गई और उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह नन्दी देेवी को घसीट कर बाथरूम में ले गया और पानी के टब में डुबो दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर बरेली चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़े के साथ ही लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments