Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के अवसरवादी रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और दोहरा चरित्रः...

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के अवसरवादी रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और दोहरा चरित्रः चौहान

देहरादून। भाजपा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के अवसरवादी रवैए को दुर्भाग्यपूर्ण और दोहरा चरित्र बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब घोटाले में सबसे पहले शिकायत करने और पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी, अब केजरीवाल को पीड़ित बता रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के पक्ष में कांग्रेस के आंदोलन पर, देवभूमिवासियों द्वारा चुनाव में सबक सिखाने को चेतावनी दी।
चैहान ने शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में कांग्रेस की बयान बाजी और समर्थन को कांग्रेस की स्वाभाविक प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि उसका हाथ हमेशा भ्रष्टाचार के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही अजय माकन एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केजरीवाल पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए सबसे पहले उप राज्यपाल से शिकायत की थी। इसके बाद कांग्रेस संगठन सड़कों पर उतरा और पुतले फूकने और धरना प्रदर्शन जैसे तमाम आंदोलन उनके खिलाफ किया। लेकिन हैरानी और अफसोस है कि जब इस घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता सीएम केजरीवाल को ईडी ने हाई कोर्ट के मार्गदर्शन पर गिरफ्तार किया तो सबसे पहले आंसू कांग्रेस नेताओं के ही निकले। ठीक उसी तरह कांग्रेस सरकार के घोटाले को कोस कोस कर दिल्ली की सत्ता हथियाना वाली आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस की ही बराबरी कर डाली। अब चूंकि दोनों ही भ्रष्टाचार के हमाम में एकसाथ हैं इसीलिए आपस में समर्थन कर एक दूसरे को बचाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, देश में आज ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था काम कर रही है, लिहाजा भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों का आपस मे मिलकर शोर मचाने से कोई फर्क नही पड़ने वाला है । जनता सब देख रही है और उन्हें विश्वास है कि उनका चैकीदार किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शेगा नही । उन्होंने केजरीवाल के पक्ष में आंदोलन की घोषणा को कांग्रेस का असली चेहरा बताया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा देव भूमि की जनता भी उनके दोहरे चरित्र को बखूबी देख रही है और चुनावों में जमानत जब्त कराकर उन्हे करारा सबक सिखाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments