Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबस से कुचल कर किशोर की दर्दनाक मौत

बस से कुचल कर किशोर की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: मंगलवार की सुबह बस की टक्कर से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। चालक बस से किशोर को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों के चिल्लाने पर उसने बस रोकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद लोगों में जहां रोष देखने को मिल रहा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार का दिन नंदन प्रसाद उर्फ नंद के परिवार पर अमंगल बनकर टूट पड़ा। साइकिल पर सवार होकर बर्तन बाजार जा रहा 15 साल का सुजल आर्या को टनकपुर रोड पर बस ने कुचल दिया। बस चालक बच्चे को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों के शोर मचाने के बाद उसने बस रोकी। जब तक लोग पहुंचते तब तक वह बुरी तरह से घायल हो चुका था।

हादसे की सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भााकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बस चालक बच्चों को गौलापार स्टेडियम छोडने के लिए गया हुआ था। लौटते समय वह बस को टनकपुर रोड पर खड़ा करने के लिए आ रहा था तभी यह हादसा हुआ। लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में है। पुलिस ने बस को सीज करते हुए चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

नंदू आर्या की पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका है। मजदूरी कर वह चार बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। दो बेटों और दो बेटियों में सुजल सबसे छोटा बेटा है। सुजल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर पटेल चौक में गछाई का काम करता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments